बेगुसराय, मई 13 -- बीहट। उद्योग विकास केन्द्र असुरारी (बियाडा) स्थित वर्कशॉप से अज्ञात चोरों ने ढ़ाई लाख रूपये मूल्य के बिजली केबल की चोरी कर ली है। वर्कशॉप के प्रोपराइटर बेगूसराय चित्रगुप्त नगर पोखरिया निवासी राजकमल ने बरौनी थाना में अज्ञात चोरों के विरूद्ध मामला दर्ज कराया है। घटना 11 मई की देर रात की है। सूचक ने बताया कि चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। बरौनी थाना पुलिस को सीसीटीवी फुटेल उपलब्ध कराते हुए घटना में शामिल चोरों की पहचान कर आवश्यक कारवाई की गुहार लगायी है। बरौनी थानाध्यक्ष विकास कुमार रंजन ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...