सहारनपुर, अगस्त 7 -- दून वैली पब्लिक स्कूल में गुरुवार को स्ट्रेस मैनेजमेंट विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने शिक्षकों को तनाव के कारण मानसिक स्वास्थ्य पर होने वाले प्रभाव, समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच और भावनात्मक संतुलन जैसे उपायों पर जागरुक किया। आशा मॉर्डन इंटरनेशनल स्कूल सहारनपुर की रिसोर्स पर्सन्स रूचि शर्मा ने कहा कि सकारात्मक सोच, भावनात्मक संतुलन और स्वस्थ कार्यशैली अपनाकर तनाव पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। भारतीय एकेडमी रुडक़ी की रमनीत स्वरूप ने छात्रों के व्यवहार में होने वाले भावनात्मक बदलाव को पहचानकर समय पर सहयोग और मार्गदर्शन करने पर बल दिया। प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने कहा कि छात्रों के शैक्षणिक विकास के साथ उनका मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इस दौरान अर्चना शर्मा, तन...