वर्कशॉप में विवाद, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
प्रयागराज, सितम्बर 30 -- प्रयागराज, संवाददाता। धूमनगंज के नीम सराय मुंडेरा में वाहन और काम के पैसे को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता जेपी सिंह ने आरोप लगाया कि वर्कशॉप पर पूछताछ के दौरान जुम्मन खरादिया, उनके दो बेटों, पत्नी और तीन अन्य लोगों ने चाकू, चापड़ और बल्लम से उन पर और उनके भांजे रवि सिंह पर हमला किया। सफारी कार और बाइक क्षतिग्रस्त करने तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। वहीं, दूसरे पक्ष की नसरीन बेगम ने आरोप लगाया कि काम के पैसे को लेकर कहासुनी के बाद जेपी सिंह अपने करीब दर्जनभर साथियों के साथ सफारी से पहुंचे और लोहे की रॉड व धारदार हथियारों से उनके पति तस्लीम, बेटों अनस-वकार और उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि वकार के सिर पर रॉड और अनस व तस्लीम पर चाकू से हमला किया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.