मेरठ, नवम्बर 9 -- सरधना। केके पब्लिक स्कूल में शनिवार को टीचर्स के लिए एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें पीपी पब्लिकेशंस दिल्ली से आए दीपक दुआ ने अपने सहयोगियों आकाश पंवार व दीपक चौधरी के साथ क्लास मैनेजमेंट पर टीचर्स से वार्ता की। इस सत्र का उद्देश्य शिक्षकों द्वारा कक्षा संचालन को अधिक प्रभावी और सकारात्मक बनाने के लिए आवश्यक रणनीति तथा तकनीक प्रदान करना है। वर्कशॉप में उन्होंने टीचर्स को क्लासरूम मैनेजमेंट, 21st सेंचुरी स्किल व टाइम मैनेजमेंट आदि विषयों पर टिप्स दिए। कार्यक्रम के अंत में स्कूल मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार व प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.