मुजफ्फरपुर, मई 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नॉर्थ बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स एंड क्राफ्ट ने रविवार को कला व सांस्कृतिक महोत्सव मास्टर स्ट्रोक और क्रियोड म्यूजिक 2026 का आयोजन किया। पूरे दिन चले इस कार्यक्रम में कला, संस्कृति और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एक्रिलिक कलाकार कुलदीप सिंह रहे, जिन्होंने लाइव एक्रिलिक वर्कशॉप के माध्यम से युवा कलाकारों को चित्रकला की आधुनिक तकनीकों एवं रचनात्मक दृष्टिकोण से अवगत कराया। कला प्रदर्शनी में प्रदर्शित उत्कृष्ट कलाकृतियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इससे पहले एनबीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल फलक ने अतिथियों एवं कलाकारों का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- कलाकार ...