एटा, अप्रैल 13 -- एटा, वर्कशॉप में खड़ी रोडवेज बस में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते ही विकराल रुप धारण कर लिया। लपटें निकलती देख कर्मी पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। आग बुझाने में जुट गए। जानकारी पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से रोडवेज बस जल गई। जानकारी मिलते ही एआरएम भी पहुंच गए और मामले में जानकारी ली है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आगरा रोड स्थित वर्कशॉप में बस खड़ी होती है। शनिवार रात करीब दस बजे वर्कशॉप में खड़ी रोडवेज बस में आग लग गई। आग से लपटें निकलने लगी। आग की लपटें निकलती देख वर्कशॉप के कर्मियों में हड़कंप मच गया और आग बुझाने में जुट गए। आग ने देखते ही देखते ही विकराल रुप धारण कर लिया। मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझ...