फरीदाबाद, अप्रैल 2 -- फरीदाबाद, संवाददाता। एसजीएम नगर के राजा चौक के पास स्थित एक ऑटो पार्ट्स बनाने की वर्कशॉप में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वर्कशॉप की टिन की छत उड़ गई और टिन के टुकड़े दूर-दूर तक जा गिरे। आसपास के मकानों की दीवारें तक हिल गईं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। हादसे में एक कर्मचारी को मामूली चोट आई है, जिसे स्थानीय लोगों ने तुरंत बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार एनआईटी-5 निवासी विजय की इस वर्कशॉप में घटना के समय काम चल रहा था। आग लगने के बाद वर्कशॉप के अंदर रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। छत के टिन उखड़कर आसपास की गलियों में जा गिरे। घटना के समय मौजूद लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी।संकरी गली होने के कारण फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ी मौके तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.