कानपुर, अप्रैल 1 -- कानपुर। फजलगंज में शातिरों ने वर्कशॉप का ताला तोड़ लाखों का माल उड़ा ले गए। वारदात को अंजाम दे रहे चार शातिर सीसी फुटेज में कैद हुए हैं। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है। पांडू नगर निवासी प्रेम राज की तहरीर के अनुसार फजलगंज चौराहे के पास उनकी प्रेम मोटर्स नाम से वर्कशॉप है। लखनऊ में रिश्तेदार की शादी से आने के बाद बुधवार सुबह जब वर्कशॉप पहुंचे तो ताले टूटे पड़े थे। वहीं वर्कशॉप से ट्रक की कमानी के 10 पट्टे, दो ड्रम, चार रेडिएटर, तांबे के तार समेत अन्य पार्ट्स चोर उड़ा ले गए। थाना प्रभारी ने फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...