बिहारशरीफ, मई 23 -- राजगीर, निज संवाददाता। छबिलापुर थाना क्षेत्र के राजगीर-छबिलापुर सड़क मार्ग किनारे स्थित धर्मेंद्र इंजिनियरिंग एंड वर्कशॉप में अज्ञात चोरों ने करकट का शेड उखाड़कर कीमती मशीन और औजारों की चोरी कर ली। चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब 50 हजार रुपये बतायी जा रही है। संचालक धर्मेंद्र मिस्री ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद कर अपने घर हिंदुपुर चले गये थे। शनिवार की सुबह करीब सात बजे जब दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान के ऊपर लगा करकट का शेड उखड़ा हुआ है। इसके बाद दुकान खोलकर अंदर देखा तो बड़ा ग्राइंडिंग मशीन, वेल्डिंग मशीन, कटर और हैंड ग्राइंडिंग सहित अन्य कीमती औजार गायब थे। घटना की सूचना छबिलापुर थाना को दी गयी है। थानाध्यक्ष छबिलापुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। (राजगीर से अनूप कुमार)

हिंद...