गुड़गांव, मई 3 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गांव घीलावास की एक कार वर्कशॉप से अज्ञात चोरों ने करीब ढाई लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। गांव घीलावास निवासी बिजेंद्र ने बताया कि उसकी गांव में ही सीताराम मोटर वर्कशॉप है। कुछ दिनों से वर्कशॉप किन्हीं कारणों से बंद थी। एक मई को जब उन्होंने ताला खोला तो वर्कशॉप से सामान चोरी हो चुका था। थाना पटौदी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...