वाराणसी, मार्च 15 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस बीएचयू के सर्जरी विभाग की जूनियर डॉक्टर की आत्महत्या के प्रयास मामले में रेजिडेंट लामबंद हो गए हैं। उन्होंने आईएमएस निदेशक से मुलाकात कर जांच की मांग की। आरोप है कि वर्कलोड और तनाव से रेजिडेंट ने यह कदम उठाने की कोशिश की। वहीं निदेशक प्रो. एसएन संखवार से फैकल्टी ऑफ मेडिसिन के डीन प्रो. संजय गुप्ता के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। जांच कमेटी में सर्जरी विभाग की प्रो. सीमा खन्ना और डिप्टी चीफ प्रॉक्टर संतोष सिंह भी शामिल हैं। बिहार के समस्तीपुर की रहने वाली सर्जरी विभाग की जूनियर रेजिडेंट ने गुरुवार को अपने कमरे में इंसुलिन का ओवरडोज ले लिया था। बैचमेट ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। उसे सर सुंदरलाल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.