गिरडीह, जून 16 -- डुमरी। डीवीसी पावर सब स्टेशन के केजुअल वर्कर्स यूनियन से जुड़े सदस्यों ने निमियाघाट में बैठक की। इसमें सदस्यों ने अपनी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। साथ ही डीवीसी प्रबंधन पर कर्मियों के हक व अधिकार की अनदेखी करने का आरोप लगाया। वहीं बैठक के बाद सदस्यों ने सहायक अभियंता डीवीसी सब स्टेशन निमियांघाट को पत्र देकर डीवीसी पर ढुलमुल नीतियों को अपनाने का आरोप लगाते हुए 22 जून को डीवीसी के थर्मल प्लांट चंद्रपुरा के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना देने की बात कही है। पत्र में लिखा है कि डीवीसी प्रबंधन की ढुलमुल नीतियों एवं टाल-मटोल रवैया के कारण डीवीसी निमियाघाट कार्यालय के अंतर्गत एवं डीवीसी की अन्य जगह के कैजुअल वर्कर द्वारा वर्षों से लम्बित मांगों को लेकर 22 जून से अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- डीवीसी पावर सब स्...