जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- मानगो पुल पर आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। कई लोग बड़े पुल से होकर साकची की ओर निकलते हैं तो कई दोपहिया वाहन चालक गलत दिशा से होते हुए छोटे पुल से निकलते हैं। शनिवार को गलत दिशा से जाने वाले दोपहिया वाहन चालकों का रास्ता यातायात पुलिस ने रोक दिया। हालांकि दोपहिया वाहन चालक वर्कर्स कॉलेज के रोड से छोटे पुल की तरफ निकलते थे। इस रास्ते को भी बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया। इसके बाद लोग दस फीट ऊपर से जान जोखिम में डालकर दोपहिया वाहन को पैदल ही उतारते दिखे। इस दौरान कोई भी पुलिसकर्मी उन्हें रोकता नजर नहीं आया। वाहन को उतारते समय एक स्कूटी सवार गिरकर घायल भी हो गया। फिलहाल उक्त शॉर्टकट को बंद कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.