वर्कर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बने कैलाश
रांची, जून 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव को कोल इंडिया बैकवर्ड क्लास वर्कर्स कल्याण एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह घोषणा एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब सिंह ने की। उन्होंने बताया कि कैलाश यादव के लंबे सामाजिक और राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। वे सीसीएल, बीसीसीएल और ईसीएल जैसे कोलफील्ड क्षेत्रों में ओबीसी वर्ग के अधिकारों और कल्याण के लिए कार्य करेंगे। इस नियुक्ति पर उन्हें मध्य प्रदेश के सतना से पांच बार के सांसद और लोकसभा में अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के अध्यक्ष गणेश सिंह, एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव जय बहादुर सिंह यादव सहित कई राजद नेताओं और श्रमिक संगठनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.