वर्कचार्ज कर्मी पेंशन रोकने पर नाराज
चम्पावत, मार्च 13 -- लोहाघाट में गर्वनमेंट पेंशनर्स वैलफेयर आर्गेनाइजेशन ने रिटायर्ड वर्क चार्ज कर्मियों की पेंशन रोकने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सरकार से शीघ्र पेंशन देने की मांग की है। शुक्रवार को संगठन जिलाध्यक्ष हयात सिंह तड़ागी की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत ने कहा कि जनवरी से रिटायर्ड हो चुके पेंशनर्स की पेंशन बंद कर हितों पर चोट की है। कहा कि हाईकोर्ट ने भी पेंशन में राहत देने का आदेश दिया है। लेकिन राज्य ने अभी कोई कदम नहीं उठाया। कहा कि इस संबंध में सीएम धामी को ज्ञापन भेजा है। बैठक में आनंद ओली, बीडी कलौनी, बीडी राय, सीएल वर्मा, पदमा दत्त पुनेठा, श्याम सिंह ढेक, कृष्ण पुनेठा, कृष्ण बिष्ट, मोहन जोशी, नाथू राम राय, टीआर टम्टा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.