आगरा, अप्रैल 13 -- बैसाख मास की वरूथनी एकादशी के मौके पर सोमवार को शूकरक्षेत्र सोरों में पंचकोसीय परिक्रमा का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने हरपदी गंगा में स्नान कर भगवान वराह का पूजन किया। हरपदी की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालु परिक्रमा मार्ग पर आगे बढ़े। ब्राह्मण कल्याण सभा संस्थापक अध्यक्ष एवं शूकरक्षेत्र समाज सेवा समिति के संयोजक शरद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में परिक्रमार्थी वराह गौशाला, चक्रतीर्थ, सूर्यकुण्ड, चन्द्रकुण्ड, जयादेवी भद्रकाली मंदिर, बटुक भैरव मंदिर, प्राचीन गृद्धवट, ग्राम देवी मंदिर, सीताराम मंदिर, तुलसीदास जन्मस्थान मंदिर, चौरासी घंटे वाली मैया एवं बाछरु महाराज सहित विभिन्न पवित्र स्थलों पर पहुंचे। सीता रसोई, ममता देवी भवन, सिग्नल वाले महाराज सहित विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों ने सेवा कार्य किए। यह भी पढ़ें- वरुथिनी एकादशी पर...