जौनपुर, मई 2 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। जौनपुर-भदोही सीमा पर वरुणा नदी पर प्रस्तावित पुल का शुक्रवार को कसेरवा गांव में शिलान्यास किया गया। समाजसेवी अनिल (दरोगा) पांडेय ने पुल की आधारशिला रखी। 1.10 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल के साथ दोनों तरफ पहुंच मार्ग भी बनाया जाएगा।ग्रामीणों ने बताया कि जौनपुर और भदोही जिले की सीमा से बहने वाली वरुणा नदी के दक्षिण में भदोही व उत्तर में जौनपुर है। पुल न होने से ग्रामीणों को सुरियावां, मोढ़, पाली, दुर्गागंज, मछलीशहर जाने के लिए 10-15 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी। बारिश में समस्या और बढ़ जाती थी। ग्रामीण वर्षों से मछलीशहर के जनप्रतिनिधियों से पुल की मांग कर रहे थे। सफलता न मिलने पर स्थानीय लोगों ने भदोही सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद के समक्ष मांग रखी। सांसद के प्रस्ताव पर शासन ने मंजूरी दी।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.