बिहारशरीफ, अप्रैल 9 -- वरुथिनी एकादशी 13 को, भगवान विष्णु की आराधना में लीन होंगे श्रद्धालु व्रत रख सुख-समृद्धि, सौभाग्य, मानसिक शांति और परिवार के मंगल की करेंगे कामना पावापुरी, निज संवाददाता। वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की पावन वरुथिनी एकादशी 13 अप्रैल सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनेगी। श्रद्धालु भगवान श्रीहरि विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना कर व्रत रखेंगे और परिवार की सुख-समृद्धि, सौभाग्य, मानसिक शांति तथा मंगलमय जीवन की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वरुथिनी एकादशी भगवान विष्णु की आराधना का अत्यंत शुभ और फलदायी दिन माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने पर व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। इस पावन अवसर पर श्रद्धालु प्र...