लखनऊ, जून 15 -- 3100 से अधिक आवासीय भूखण्डों के लिए खुलेगा ऑनलाइन पंजीकरण एलडीए उपाध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ बैठक करके रूपरेखा तैयार की लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

वरुण विहार और नैमिष नगर योजना का लॉन्च लखनऊ विकास प्राधिकरण वरुण विहार व नैमिष नगर योजना को एक साथ लांच करेगा। इन योजनाओं के 02-02 सेक्टरों में लगभग 3100 आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण खोला जाएगा। ये भूखण्ड 72 वर्गमीटर से लेकर 450 वर्गमीटर क्षेत्रफल के होंगे।

एलडीए की बैठक एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने सोमवार को पारिजात सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करके लांचिंग की रूपरेखा तैयार की। साथ ही दोनों योजनाओं में 18 मीटर से 45 मीटर चौड़ी मास्टर प्लान रोड का कार्य शुरू कराने के निर्देश दिये। बैठक में सचिव विवेक श्रीवास्तव, अपर सचिव सीपी त्रिपाठी, संयुक्त सचिव सुशील प्रताप ...