नई दिल्ली, जून 8 -- साल 2018 में आई फिल्म अंधाधुन सुपरहिट रही थी। फिल्म को IMDb पर 8.2 रेटिंग मिली और तकरीबन 32 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस मूवी ने 457 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। फिल्म में आयुष्मान खुराना ने लीड रोल प्ले किया था और तब्बू-राधिका आपटे फीमेल लीड रोल प्ले करती नजर आई थीं, लेकिन क्या आपको पता है कि असल में इस फिल्म में वरुण धवन मुख्य किरदार निभाने वाले थे। आयुष्मान खुराना से पहले यह मूवी वरुण धवन को ऑफर की गई थी, हालांकि उन्होंने इसे ठुकरा दिया। क्या है पूरा किस्सा? चलिए जानते हैं।वरुण के साथ ये थी लीड एक्ट्रेस श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज के 8 साल बाद अब वरुण धवन ने बताया है कि आयुष्मान खुराना से पहले उन्हें यह फिल्म ऑफर की गई थी। एक यूट्यूब चैनल पर तन्मय भट के साथ बातचीत के दौरान वरुण ध...