नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- कॉफी विद करण के तीसरे एपिसोड में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर मेहमान बनकर पहुंचे। इस दौरान दोनों ने अपने करियर और जीवन के अलग-अलग पहलुओं के बारे में बात की। इस एपिसोड में एक्टर अर्जुन कपूर खास मेहमान बनकर पहुंचे। कॉफी काउच पर अर्जुन कपूर और वरुण धवन की बॉन्डिंग साफ नजर आई। वहीं, वरुण धवन ने खुलासा किया कि अर्जुन कपूर किसी को डेट कर रहे हैं।सिंगल नहीं हैं अर्जुन कपूर? इस एपिसोड के आखिरी पलों में वरुण धवन ने कहा कि अर्जुन कपूर किसी को डेट कर रहे हैं। वरुण के इस दावे पर करण और जाह्नवी, दोनों ही हैरान नजर आए। जब जाह्नवी ने पूछा कि क्या वो सच में डेट कर रहे हैं? इस पर वरुण ने कहा कि इसलिए ही तो अर्जुन कपूर अलीबाग जाते हैं। ये भी पढ़ें: क्यों हुआ था अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप, शादी थी वजह?अर्जुन की किसी के साथ ...