वरुण चक्रवर्ती से टक्कर के बाद रघुवंशी को आने लगे थे चक्कर, शेन वॉटसन ने बैटिंग ना करने की वजह बताई
नई दिल्ली, मई 21 -- कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच शेन वॉटसन ने बुधवार को अंगकृष रघुवंशी के बल्लेबाजी नहीं करने के पीछे की वजह बताई है। ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को लो स्कोरिंग मुकाबले में 4 विकेट से हराया। कोलकाता ने 148 रनों के लक्ष्य को 18.5 ओवर में हासिल कर लिया लेकिन टीम के लिए जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अंगकृष रघुवंशी 6 विकेट गिरने के बावजूद बैटिंग के लिए नहीं उतरे। शेन वॉटसन ने मैच के बाद बताया कि रघुवंशी गर्दन में दर्द के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं आए थे। मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान 11वें ओवर में तिलक वर्मा का कैच लेने के चक्कर में अंगकृष रघुवंशी की टक्कर वरुण चक्रवर्ती से हुई, जिसके कारण तिलक को जीवनदान मिला। वरुण ने गेंद को पकड़ लिया था लेकिन रघुवंशी के टकराने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.