नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी की। वरुण और कार्तिक की कसी हुई गेंदबाजी के चलते ईडन गार्डन्स में राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। इस पारी के दौरान वरुण चक्रवर्ती ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह 200 टी20 विकेट हासिल करने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर बन गए हैं। वरुण चक्रवर्ती ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के साथ ही ये मुकाम हासिल किया। वरुण चक्रवर्ती ने राजस्थान के खिलाफ 4 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिए।कुलदीप का रिकॉर्ड तोड़ा वरुण चक्रवर्ती ने रविवार को 155वीं पारी में 200 विकेट लिए। उन्होंने कुलदीप यादव को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 160 पारियों में ऐसा किया था। वरुण चक्रवर्ती सबसे तेज भारतीय स्पिनर होने ...