नई दिल्ली, मार्च 6 -- भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा। भारत ने फाइनल तक का सफर भले तय कर लिया हो लेकिन उसके दो सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी अभी तक खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं और क्रीज पर टिके रहने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए हैं। वहीं दूसरी तरफ वरुण चक्रवर्ती काफी महंगे साबित हुए हैं। बीच के ओवरों में उन पर रन रोकने और विकेट लेने की जिम्मेदारी होती है लेकिन वह दोनों ही काम नहीं कर पा रहे हैं। अभिषेक शर्मा के साथ टीम टिकी हुई है, वहीं अब वरुण चक्रवर्ती को लेकर सवाल उठने लगे हैं हालांकि वीरेंद्र सहवाग इस स्टार स्पिनर के सपोर्ट में उतर गए हैं। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्त...