वरुणा संध्या में संतोष सांवरिया का भावपूर्ण कथक
वाराणसी, जून 7 -- वाराणसी। छावनी परिषद वाराणसी एवं दीपिका कल्चर सोसाइटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को हुई साप्ताहिक वरुणा संध्या में हिमाचल प्रदेश के मंडी से आए कलाकार डॉ.संतोष सांवरिया ने कथक का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शुभारंभ नृत्यमय शिव वंदना 'कर्पूरगौरं करुणावतारम्' से किया। पारंपरिक कथक शैली में तीनताल पर आधारित तोड़े, टुकड़े, परन, तिहाई एवं लयकारी की जटिल प्रस्तुतियों से दर्शकों को आनंदित किया। अगले चरण में कालियामर्दन की लीला के प्रसंग को मंच पर सजीव किया। समापन संत शिरोमणि सूरदास के प्रसिद्ध पद 'नाचत सुढंग' पर आधारित भाव-नृत्य से हुआ। कलाकार का सम्मान सोसाइटी के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.