वाराणसी, अप्रैल 8 -- वाराणसी। दानियालपुर और फुलवरिया के बीच में वरुणा नदी पर नया पुल बनेगा। राज्य योजना (शहरी) के तहत शासन ने इसकी मंजूरी दे दी है। इससे लगभग दो से ढाई लाख की आबादी को फायदा मिलेगा। यह 100 मीटर लम्बा टू-लेन ब्रिज होगा। पुल के दोनों तरफ पहुंच मार्ग (अप्रोच रोड) भी बनाया जाएगा। निर्माण पर 33.86 करोड़ लागत आएगी। प्रथम किस्त के रूप में लगभग 11.85 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। दानियालपुर के पास वरुणा नदी पर पुल बनाने की मांग वर्षों से की जा रही थी। क्षेत्रीय विधायक और श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर के समक्ष भी स्थानीय लोगों ने यह मांग रखी थी। काबीना मंत्री ने पुल बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा। पिछले महीने शासन ने मंजूरी दे दी। अब उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम पुल की डिजाइन बनाने और मृदा परीक्षण की प्रक्रिया शुरू करने मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.