वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी। सामाजिक संस्था लोक चेतना की ओर से जवनका मंगल सांस्कृतिक वरुणा महोत्सव का आयोजन 24 मार्च को शास्त्री घाट पर होगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सरिता बहेगी। इस बार 25 दिव्यांगजनों समेत 51 विशिष्ट हस्तियों का सम्मान भी होगा। शास्त्री घाट स्थित एक प्रतिष्ठान में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी लोक चेतना के अध्यक्ष केके उपाध्याय ने दी। बताया कि इस आयोजन में काशी सहित पूर्वांचल में स्थापित और उदीयमान कलाकार हिस्सा लेंगे। शाम पांच बजे 30 कवि काव्य पाठ की शुरुआत करेंगे। गायन, वादन, नृत्य समेत 32 कार्यक्रमों की प्रस्तुति दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगी। प्रेसवार्ता में प्रधान महासचिव कैलाश सिंह, निशांत बरनवाल, भानु प्रताप राय, विनय गुप्ता, केशव प्रसाद सेठ और गौरव केशरी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.