औरंगाबाद, मार्च 12 -- रफीगंज प्रखंड के वरुणा गांव में विद्युत विभाग की जांच के दौरान बिजली चोरी का मामला सामने आया है। विभाग की ओर से चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उन पर जुर्माना भी लगाया गया है। जानकारी के अनुसार वरुणा गांव निवासी नागेंद्र शर्मा के पुत्र अजय शर्मा पर पहले से 13120 रुपये का विद्युत बकाया था, जिस पर विभाग ने 5681 रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं राम पुकार शर्मा के पुत्र विन्टु शर्मा पर 7030 रुपये बकाया होने के बावजूद बिजली चोरी के आरोप में 17082 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा स्वर्गीय बाबूराम शर्मा के पुत्र रंजीत शर्मा पर पूर्व में 20919 रुपये का विद्युत शुल्क बकाया बताया गया था, जिन पर 18013 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। गिरजा सिंह के पुत्र जितेंद्र सिंह पर भी बिजली चोरी के आरोप में 16152 रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.