वरुणा कॉरिडोर में सीवर पाइप की बनावट पर उठे सवाल
वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। वरुणा कॉरिडोर में दस साल पहले बिछाई गई सीवर पाइप लाइन की बनावट पर ही सवाल उठ गए हैं। शुक्रवार को निरीक्षण करने पहुंचे जलशक्ति मंत्रालय के सचिव वीएल कंथा राव के सामने रखे गए तथ्यों पर सिंचाई विभाग के अफसर उलझे नजर आए और बगले झांकते रहे। प्रारंभिक जांच में वरुणा नदी के दोनों ओर करीब 13 किमी पाइप की ढलान मानक के अनुसार न बनाए जाने की बात पर सिंचाई विभाग के अफसर असहज हो गये। वीएल कंथा राव ने जल निगम (शहरी) के प्रोजेक्ट मैनेजर कमल कुमार सिंह से इस समस्या के समाधान और आगे की कार्ययोजना की जानकारी ली। सचिव ने वरुणा में गिर रहे 19 नालों को बंद करने की कार्ययोजना पर काम शुरू करने को कहा।सचिव ने शास्त्री घाट पर बने डिस्पोजल प्वाइंट का निरीक्षण किया। उनको दो प्वाइंट की जांच में पाइप की ढलान उल्टी बनान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.