चंदौली, जनवरी 3 -- पीडीडीयू नगर। रेलवे बोर्ड के आदेश पर दिनेश सिंह तोमर को पीडीडीयू रेल मंडल वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। उन्होंने शनिवार को डीडीयू रेल मंडल की बतौर वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त पदभार संभाला। आरपीएफ की जिम्मेदारी लेने से पहले वह बिलाशपुर में सुरक्षा आयुक्त, रेलवे बोर्ड में सहायक महा निरीक्षक, सियालदह, आसनसोल के अलावा कई विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। मध्य प्रदेश स्थित ग्वालियर के मूल निवासी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...