जहानाबाद, जुलाई 9 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। ऊंटा - मदारपुर रेलवे गुमटी के समीप ओवरहेड हाई टेंशन वायर काटे जाने और ट्रेन सेवाएं बाधित किए जाने के संबंध में गुरुवार को जहानाबाद आरपीएफ पोस्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कर्षण विभाग रेलवे जहानाबाद के वरीय प्रशाखा अभियंता पंकज कुमार के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज हुई है। अज्ञात अपराधियों पर मामला दर्ज किया गया है। आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार यादव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना पाते हीं रेल पुलिस घटनास्थल एवं कुछ दूरी तक सर्च अभियान चलाया। इस दौरान घटनास्थल के समीप ही गड्ढे में फेंका हुआ 21 मीटर वायर को बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- पटना-गया रेलवे ट्रैक पर चोर उड़ा ले गए 25 केवी ओवरहेड लाइन के तार, गंगा दामोदर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के पहिए थमे उन्होंने बताया क...