छपरा, मार्च 18 -- छपरा, हमारे संवाददाताl जिले में आम लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे नियमित रूप से जनसुनवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार, को वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय में जन शिकायतों की सुनवाई की गई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक नियमानुसार कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, आपसी झगड़े सहित अन्य शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित मामलों को शीघ्र निष्पादन के लिए अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही आवेदकों को आश्वस्त किया गया कि उनकी समस्याओं का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया...