सासाराम, जून 16 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सूर्यपुरा का मंगलवार को वरीय पदाधिकारी सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनवरी 2026 से अब तक हुए प्रसवों की संख्या तथा नवजात शिशुओं के जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने यह भी जांच की कि भीषण गर्मी एवं हीट वेव से बचाव के लिए अस्पताल में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं या नहीं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि हीट वेव से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए छह बेड वाला एक विशेष आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। निरीक्षण के दौरान उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2026 से अब तक सीएचसी में कुल 246 प्रसव कराए गए हैं। यह भी पढ़ें- वरीय पदाधिकारी ने सीएचसी सूर्यपुरा का किया निरीक्षण, दिये निर्दे...