मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वरीय नागरिक सेवा संस्थान का स्थापना दिवस पर बुधवार को थियोसोफिकल लॉज सभागार में चितरंजन सिन्हा कनक की अध्यक्षता में बैठक हुई। महामंत्री संतोष कुमार ने संस्था के कार्यकलाप पर चर्चा और उपाध्यक्ष अंजनी कुमार ने संस्था की प्रगति पर प्रकाश डाला गया। संस्था की ओर से कृष्णा शाही, वार्ड पार्षद अजय ओझा, प्रेम सागर प्रसाद, अजीत कुमार गौड़ को सम्मानित किया गया। मौके पर मधुमंगल ठाकुर, डॉ. हरि किशोर प्रसाद सिंह, डॉ. रविंद्र कुमार, अजीत कुमार गौड़, देवेंद्र प्रसाद शर्मा, नीलिमा वर्मा आदि थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...