कटिहार, अप्रैल 17 -- डंडखोरा ,संवाद सूत्र वरीय उपसमाहर्ता अभिषेक किशोर ने डंडखोरा अंचल पदाधिकारी का गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। अंचल कार्यालय में लंबे समय से अंचल पदाधिकारी के हड़ताल पर रहने के कारण राजस्व एवं प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। आम लोगों को जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज, भूमि से संबंधित परिमार्जन तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अंचल पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करने से अंचल कार्यालय में लंबित कार्यों के निष्पादन की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रभार ग्रहण करने के बाद वरीय उप समाहर्ता अभिषेक कुमार ने कार्यालय कर्मियों के साथ बैठक कर लंबित मामलों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किय...