सीवान, फरवरी 4 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष व जिले के वरीय अधिवक्ता 85 वर्षीय सुभाष्कर पांडेय का इलाज के दौरान लखनऊ पीजीआई में मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत अधिवक्ता कानून के अलावा सामाजिक, सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे। उनके निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शंभु दत्त शुक्ला व महासचिव नवेन्दु शेखर दीपक समेत जिले के सभी अधिवक्ताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। अधिवक्ताओं ने कहा कि अपने सारगर्भित व्यक्तित्व व कृतित्व के लिए दिवंगत अधिवक्ता सुभाष्कर पांडेय सदैव याद किए जायेंगे। अधिवक्ता विजय कुमार पांडेय ने बताया कि अंतिम संक्कार बुधवार को किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.