भागलपुर, मार्च 15 -- भागलपुर। सड़क निर्माण विभाग से संबंधित एक जेई के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर जोगसर पुलिस वरीय अधिकारी के निर्देश का इंतजार कर रही है। उक्त जेई के विरुद्ध एक संवेदक ने कोर्ट में शिकायत की है। आरोप है कि काम के बाद भुगतान के लिए संपर्क किया तो जेई ने न सिर्फ भुगतान करने से मना किया बल्कि उसके साथ मारपीट भी की। कोर्ट ने उचित कार्रवाई का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...