बेगुसराय, जून 1 -- गढ़हरा(बरौनी)। बीहट नगर परिषद क्षेत्र से जुड़े नगर संघ संचालक 55 वर्षीय प्रद्युम्न कुमार नहीं रहे। संघ के स्वयंसेवकों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। जितेंद्र कुमार, कन्हैया सिंह, गोविंद कुमार, विष्णु कुमार, पंकज मिश्र, उदय भानु, श्याम आर्य, राहुल गुप्ता, निरंजन कुमार, विजय कुमार, प्रमोद सिंह, संतोष आर्य, अशोक वर्णवाल, गौतम कुमार आदि ने कहा कि वे राष्ट्र के प्रति समर्पित संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक थे। उनके निधन से संघ ने एक मजबूत खंभा खो दिया है। यह भी पढ़ें- वरिष्ठ स्वयंसेवक के निधन से शोक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...