बस्ती, जुलाई 18 -- बस्ती। शासन की ओर से वरिष्ठ सहायक प्रमोद मिश्रा की सीएमओ कार्यालय बस्ती में तैनाती की गई है। पांच साल पूर्व उनका बस्ती से गोरखपुर के लिए स्थानांतरण हो गया था। निदेशक प्रशासन निधि बंसल ने पत्र जारी कर उनका स्थानांतरण बस्ती जिले के लिए किया है। पत्र में कहा गया है कि योगदान के लिए उपस्थित होने पर किसी भी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न होने पर तत्काल उसी दिन ई-मेल के माध्यम से समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...