वरिष्ठ सहायक को हटाने की मांग पर अड़े सफाई कर्मी, कलक्ट्रेट पर दूसरे दिन भी धरना
आगरा, मई 13 -- उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले संगठन जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री के नेतृत्व में बुधवार को भी दर्जनों ग्राम पंचायत सफाई कर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। हड़ताल के कारण ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप रही। सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कमल कुमार वाल्मीकि एवं महामंत्री ओमवीर सिंह ने दर्जनों ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारियों के साथ पंचायती राज विभाग के वरिष्ठ सहायक को पटल से हटाने की मांग करते हुए विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पंचायती राज विभाग के वरिष्ठ सहायक नीरज शाक्य कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से मौजूदा पटल से हटाया जाए। एएसडीएम राजकुमार मौर्य ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.