वरिष्ठ सरायकेला छऊ नर्तक जयंत लाल रथ का इंदौर में निधन
सराईकेला, जुलाई 3 -- सरायकेला । सरायकेला की समृद्ध छऊ परंपरा के प्रतिष्ठित कलाकार एवं ओसीएल सीमेंट फैक्ट्री, राजगंगपुर (ओडिशा) के सेवानिवृत्त उप प्रबंधक जयंत लाल रथ का 75 वर्ष की आयु में, दीर्घकालीन अस्वस्थता के पश्चात 2 जुलाई की दोपहर इंदौर (मध्य प्रदेश) स्थित उनके निवास पर निधन हो गया। वे पूर्व सरायकेला रियासत के स्टेट काउंसिल के सचिव स्वर्गीय केदारनाथ रथ के छोटे पुत्र थे। जयंत लाल रथ सरायकेला छऊ के एक समर्पित एवं कुशल नर्तक थे। उन्होंने अपने जीवनभर इस गौरवशाली नृत्य परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अपनी प्रशासनिक एवं व्यावसायिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ वे कला, संस्कृति और छऊ नृत्य के प्रति सदैव समर्पित रहे। उनके व्यक्तित्व में अनुशासन, सादगी और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत समन्वय था। उनके ज्येष्ठ पुत्र कृष्णेंदु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.