वरिष्ठ सपा नेता रामगोविंद चौधरी के निधन पर अखिलेश ने जताया शोक, कहा- समाजवादी आंदोलन को क्षति
लखनऊ, सितम्बर 26 -- यूपी के बलिया जिले की बांसडीह व चिलकहर विधानसभा सीट से आठ बार विधायक रहे सपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ के पीजीआई में निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। पिछले करीब दो वर्षों से वह हृदय रोग की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही शोक छा गया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का निधन अत्यंत दुखद है। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने आठ बार के विधायक एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी के निधन पर गहरा शोक जताया। यह भी पढ़ें- बरेली हिंसा: एक साल से जेल में है मौलाना तौकीर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.