चतरा, मार्च 16 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामेश्वरलाल खंडेलवाल विद्या मंदिर के वरिष्ठ शिक्षक मोती पांडेय का शनिवार की दोपहर निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे, और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने अंतिम सांस पैतृक आवास दीभा मोहल्ला में ली। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। विद्यालय परिवार, छात्रों एवं क्षेत्र के लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मोती पांडेय लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय थे और उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा सेवा को समर्पित कर दिया था। वे रामेश्वरलाल खंडेलवाल विद्या मंदिर के स्थापना काल से ही अंग्रेजी विषय का अध्यापन कर रहे थे। अपने सहज स्वभाव, अनुशासनप्रियता और पढ़ाने की अनोखी शैली के कारण वे विद्यार्थियों के बीच काफी लोकप्रिय थे। विद्यालय परिसर में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.