लखनऊ, अप्रैल 15 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ के वरिष्ठ व्यापारी नेता और सिंधी समाज के अशोक मोतियानी (64) का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। लखनऊ व्यापार मंडल के मुख्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर आसीन अशोक मोतियानी के निधन की खबर से शहर के व्यापारी वर्ग और सिंधी समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की सूचना मिलते ही हिन्दनगर स्थित उनके आवास पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, विधायक पंकज सिंह, एमएलसी मुकेश शर्मा पहुंचे और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों ने बताया कि उनकी इच्छा अनुसार नेत्रदान किया गया। उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार को निकाली जाएगी। दोपहर 1:00 बजे गोमती नगर स्थित भैंस कुंड पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।अशोक यह भी पढ़ें- व्यापारी नेताओं ने पूर्व अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि मोतियानी सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी थे। वे सिंधु ...