लखनऊ, मार्च 16 -- फोटो---- लखनऊ, संवाददाता।वरिष्ठ वितरक नेता एवं चारबाग सेंटर के अध्यक्ष लखनऊ के सहप्रभारी बालेंद्र सिंह की पत्नी शीला सिंह (55) का आकस्मिक निधन हो गया। अंतिम संस्कार मंगलवार को उन्नाव में होगा। वह अपने पीछे पति, दो पुत्र व दो पुत्री समेत पूरा परिवार छोड़ गई हैं। वितरक संघ के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट. महामंत्री तथा प्रदेश सहप्रभारी रामकिशन आाजाद समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी बालेंद्र के ऐशबाग के चित्ताखेड़ा आवास पहुंचे। संघ के मुन्नू सिंह, रामसबल गुप्ता, आरके सिंह, श्रीराम पिंटू सिंह, रामकुमार, अखिलेश श्रीवास्तव, छोटेलाल, अहसानुल्लाह, अभिकर्ता महेश शुक्ला, वीरेंद्र सिंह, धीरेन्द्र, अभिषेक, प्रदीप, केके मिश्रा, राजेश सिंह आदि ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...