देहरादून, अगस्त 19 -- श्रीनगर। उत्तराखंड के क्षेत्रीय सिनेमा, रंगमंच, अभिनय और लोक संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ रंगकर्मी विमल बहुगुणा को यंग उत्तराखंड लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह 30 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।

समारोह विवरण यंग उत्तराखंड की ओर से आयोजित 14वें यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स-2026 के तहत विमल बहुगुणा को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जा रहा है। उत्तराखंड की क्षेत्रीय सिनेमा और रंगमंच की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने तथा अभिनय एवं लोक संस्कृति के संरक्षण और प्रसार में उनके लंबे समय से किए जा रहे योगदान को देखते हुए उन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए चुना गया है। बहुगुणा ने रंगमंच और अभिनय के क्षेत्र में लंबे समय तक सक्रिय रह...