सिद्धार्थ, सितम्बर 21 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। दिल्ली में दिव्यांगता का फर्जी सर्टिफेकट मामले में गिरफ्तार दो आरोपितों के साथ दिल्ली पुलिस ने सीएमओ कार्यालय के मलेरिया विभाग में तैनात वरिष्ठ निरीक्षक जय प्रकाश शुक्ल को सह आरोपित बनाया है। इनकी गिरफ्तारी के 24 घंटे बीतने के बाद सीएमओ ने कर्मचारी आचरण नियमावाली का हवाला देते हुए वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक के निलंबन की संस्तुति की है। इसके लिए उन्होंने मलेरिया/वीबीडी कार्यक्रम के अपर निदेशक लखनऊ को पत्र भेजा है। सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी द्वारा यह फर्जीवाड़ा करने का खेल उजागर होते ही कई लोगों की सांस ऊपर-नीचे होने लगी हैं। यह भी पढ़ें- सर्टिफिकेट फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व के नोडल व पटल सहायक से होगी पूछताछसीएमओ का पत्र प्रभारी सीएमओ डॉ.आरजी सिंह ने मलेरिया/वीबीडी कार्यक्रम के अपर निद...