वरिष्ठ भाजपा नेता के निधन से रक्षामंत्री दुखी
वाराणसी, अक्टूबर 5 -- कछवांरोड, संवाद। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने शनिवार देर रात उनके भतीजे और भाजपा के जिला मंत्री संजीव सिंह गौतम को फोन कॉल कर शोक संवेदना व्यक्त की। कहा कि सुरेश सिंह गौतम के निधन से हम सभी को अपूरणीय क्षति हुई है। वह नेक दिल और सम्मानित नागरिक होने के साथ ही समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढ़स बंधाया। आश्वस्त किया कि वाराणसी आने पर वह उनसे जरूर मिलेंगे। बता दें कि गौर गांव (मिर्जामुराद)में मंगलवार रात हार्ट अटैक से सुरेश सिंह गौतम का निधन हो गया था। वह सौ वर्ष के थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.