रांची, जनवरी 14 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता 76 वर्षीय तुलसी साहू का बुधवार की सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वे बेड़ो के करगे गांव के निवासी थे। परिजनों के अनुसार, वे सुबह मोपेड बनवाने निकले थे तभी दुकान के पास अचानक गिर पड़े और हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। स्व. साहू भाजपा में किसान मोर्चा उपाध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष जैसे कई पदों पर रहे। उनका अंतिम संस्कार बेड़ो मुक्ति धाम में किया गया, जहां बड़े पुत्र आनंद साहू ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर और अन्य भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.