कानपुर, फरवरी 2 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। गहन मतदाता पुनरीक्षण के दूसरे चरण में हर युवा (18 साल की आयु पूरी करने वाला) को वोटर और अपात्रों का नाम सूची से कटवाने को लेकर सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता सड़कों पर उतरे। घरों की कुंडी खटखटा युवाओं को वोटर बनाने का ऑनलाइन या मैनुअल बनने को फॉर्म दिए। कहा कि आसपास जो संदिग्ध या अपात्र वोटर हों, उन्हें बताए ताकि उनका नाम कटवाया जा सके। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्त ने बूथों पर प्रवास कर उत्साहवर्धन किया। उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने सीसामाऊ विधानसभा के रायपुरवा मंडल के बूथ संख्या 260 पर मंडल अध्यक्ष गौरव पांडे, धीरज मोहन पांडे, सूरज मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ भ्रमण किया। पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने कल्याणपुर विधानसभा के बूथ...